ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
विदेश

कश्मीर मुद्दे पर इमरान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर साधा निशाना, RSS पर भी निकाली भड़ास

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, वाणिज्यिक हित पश्चिमी देशों के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं और इसी कारण कश्मीर मुद्दे पर ‘ढीली प्रतिक्रिया’ देखने को मिली। इमरान ने एक इंटरव्यू में कहा, भारत एक बड़ा बाजार है और यही कारण है कि कश्मीर के 80 लाख लोगों के साथ भारत के अल्पसंख्यकों को लेकर पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया बेहद ढीली है। दुर्भाग्य से इन देशों के लिए वाणिज्यिक हित अधिक महत्वपूर्ण हैं। निराशाजनक यह भी है कि मीडिया का ध्यान हांगकांग के विरोध प्रदर्शन पर ही टिका है जबकि कश्मीर का मुद्दा इससे बड़ा है।

RSS पर भी निकाली भड़ास
भारत विरोधी बयानबाजी जारी रखते हुए इमरान ने आरएसएस पर फिर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, नई दिल्ली ने इस्लामाबाद के शांति प्रस्तावों का जवाब नहीं दिया क्योंकि वे RSS की विचारधारा पर चल रहे हैं। अनुच्छेद 370 पर पूछे गए सवाल पर इमरान बोले, भारत एक चरमपंथी विचारधारा धारण किए हुए है, जिसे हिंदुत्व के रूप में जाना जाता है। मैं दुनिया का पहला नेता था जिसने भारत में हो रही इन घटनाओं के बारे में चेतावनी दी थी।

SCO बैठक के लिए पाक ने दिया ये संकेत
भारत द्वारा 19वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देशों को आमंत्रित करने के संदर्भ में पाक ने कहा है कि उनका देश इस आधिकारिक निमंत्रण की प्रतीक्षा कर रहा है। पाक ने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री इमरान खान की पड़ोसी देश की यात्रा उस वक्त दोनों देशों के रिश्तों पर निर्भर करेगी। सूत्रों ने कहा कि इस्लामाबाद एससीओ तंत्र के लिए प्रतिबद्ध है। जब भी निमंत्रण मिलेगा, उस वक्त कश्मीर की स्थिति और भारत के साथ हमारे द्विपक्षीय रिश्तों को देखते हुए इस पर विचार करेंगे।

कश्मीर के हल बिना शांति प्रक्रिया नामुमकिन: कुरैशी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मसले के चीन द्वारा उठाने पर नाकाम रहने के बावजूद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि वह कश्मीर मामले के हल के हिना भारत के साथ शांति प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं हैं। यही नहीं कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे के हल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मध्यस्थता की अपील भी की। पाक विदेश मंत्री अमेरिका में सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) के थिंकटैंक को संबोधित कर रहे थे। कुरैशी ने कहा कि हमारी सरकार पड़ोस में शांति चाहती है। हम चाहते हैं कि हमारे आर्थिक सुधार और विकास के लिए हम अपने घरेलू एजेंडे को हासिल करने पर ध्यान दें, लेकिन इसके लिए शांति की जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button