ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, बालाघाट के 100 नक्सल प्रभावित गांवों के विकास के लि... Shivpuri Crime News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं मे... Haryana Weather Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का हरियाणा में असर, 15 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृ... Gurgaon Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस में पीछे से घुसी तेज रफ्ता... Faridabad News: पंजाब में हैंड ग्रेनेड हमले का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार, ISI और आतंकी शहजाद भट्टी ... Army Gunner Firing in Jind: पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचे फौजी ने चलाईं 6-7 गोलियां, पुलिस ने ... Haryana Vehicle Registration Boom: हरियाणा की सड़कों पर दौड़ पड़े 46 लाख से ज्यादा नए वाहन, गुरुग्रा... Haryana Government Employees Hike: त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.15 लाख कर्मचा... Haryana Unrecognized Schools Action: हरियाणा में अवैध रूप से चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर श... चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला, स्कूलों में पीने के ...
मनोरंजन

पहली ही फिल्म में एआर रहमान ने जीत लिया था नेशनल अवाॅर्ड, हाॅलीवुड को भी दिया बेहतरीन म्यूजिक

इंदौर।  इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर एआर रहमान एक ऐसे संगीतकार हैं, जो अपने गानों के दम पर किसी भी फिल्म को सुपरहिट बना सकते हैं। एआर रहमान ने अपने शानदार गानों से सभी का दिल जीता है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में अलग ही छाप छोड़ी है। रहमान ने फिल्म रोजा, बाॅम्बे, ताल, जोधा अकबर, रंग दे बसंती, स्वदेश, रॉकस्टार जैसी फिल्मों को संगीत दिया है। उन्होंने अपने करियर में जितने भी गाने फिल्मों को दिए, अधिकतर हिट साबित हुए हैं। आज यानी 6 जनवरी 2023 को रहमान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं।

 

23 की उम्र में कबूल किया इस्लाम

एआर रहमान का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनका असली नाम दिलीप था। 23 साल की उम्र में उन्होंने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम अल्लाह रखा रहमान यानी की एआर रहमान रख लिया। इसका फैसला उन्होंने एक गुरु कादरी इस्लाम से मिलने के बाद किया।

 

उन्होंने अपने संगीत की शुरुआत मणि रत्नम की फिल्म रोजा से की थी। इस फिल्म में मणि रत्नम ने बेहतरीन संगीतकार इलैयाराजा की जगह रहमान को चुना था। इसके लिए उन्हें 25 हजार रुपये की फीस मिली थी। इतना ही नहीं, पहली ही फिल्म से उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीत लिया था।

 

एक साथ बजाए थे चार कीबोर्ड

बता दें कि ए आर रहमान के नाम मार्खम (ओंटारियो, कनाडा) में एक स्ट्रीट भी है। इस स्ट्रीट का नाम अल्लाह रखा रहमान स्ट्रीट नाम दिया गया है, जिसका उद्घाटन साल 2017 में किया गया था। एयरटेल का सिग्नेचर ट्यून भी रहमान ने कंपोज किया था। ए आर रहमान का म्यूजिक लोगों ने खूब पसंद किया है। इतना ही नहीं, वे कीबोर्ड बजाने में भी काफी माहिर हैं।

 

एक बार उन्होंने एक ही वक्त पर 4 कीबोर्ड बजाए थे, जिसे देख सभी हैरान रह गए थे। अपने संगीत से रहमान अब तक छह राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। पांच अवाॅर्ड उन्हें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन और एक बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर के लिए मिला है।

जीत चुके हैं 6 नेशनल अवॉर्ड

रहमान को पहला अवाॅर्ड 1992 में रोजा फिल्म के लिए, दूसरा 1996 में तमिल फिल्म मीनसारा कनावु, तीसरा 2001 में लगान, चौथा 2002 में तमिल फिल्म Kannathil Muthamittal और पांचवां अवाॅर्ड 2017 में तमिल फिल्म Kaatru Veliyidai के लिए मिला था।

naidunia_image

उसी साल उन्हें फिल्म माॅम के लिए बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर कैटेगरी में नेशनल अवाॅर्ड मिला था। उन्हें स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए एक ही साल में 2 ऑस्कर मिले थे। 127 आवर्स और लॉर्ड ऑफ वॉर हॉलीवुड फिल्म के लिए भी बेहतरीन म्यूजिक कंपोज किया है।

Related Articles

Back to top button