ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
मध्यप्रदेश

खनिज माफियाओं का रास्ता बंद के रहे डिप्टी रेंजर पर हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

रायसेन। खनिज माफियाओं की वन क्षेत्र में घुसपैठ बंद कराने शनिवार को हकीमखेड़ी वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम जेसीबी से रास्ते बंद करा रही थी, इस दौरान 30 से 40 लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी पर हमला कर दिया। हमले में घायल डिप्टी को उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित पुलिस व वन आमला मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंच गए हैं।

हकीमखेडी वन क्षेत्र में हो रहे पत्थर के अवैध उत्खनन को रोकने शनिवार की सुबह डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी व वीट गार्ड रूपसिंह यादव जेसीबी लेकर पहुंचे। वे उन सारे रास्तों को बंद करा रहे थे, जहां से वाहनों की आवाजाही होती है। इसी दौरान हकीमखेड़ी के सरपंच पति 30 से 40 लोगों के साथ मोटर साइकिल के पहुंचे और डिप्टी रेंजर के वहस करने लगे। कुछ देर बाद वे लोग वापस चले गए। विवाद की स्थिति देख डिप्टी रेंजर की सूचना पर डिप्टी रेंजर जीवन सिंह पवार, वनपाल राधा सोलंकी व वनरक्षक मोतीसिंह जादव भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद सरपंच पति तौफीक डंडे, हाकी स्टिक व रॉड लिए 30 से 40 लोगों के साथ फिर लौटा, इस बार उन्होंने डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी पर हमला कर दिया। घायल डिप्टी रेंजर को वनकर्मी अस्पताल लेकर आए। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास शहवाल, डीएफओ विजय सिंह अस्पताल पहुंच गए। यही से सारे अधिकारी पुलिस बल व वन अमले के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गया।

Related Articles

Back to top button