ब्रेकिंग
Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ...
देश

भारतीय सेना के नए उप प्रमुख होंगे एसके सैनी, 25 से संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली। भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी सेना के नए उप प्रमुख होंगे। वह गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को इस पद को संभालेंगे। यह पद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के सेना प्रमुख बनने के बाद से खाली है। बता दें कि रक्षा विभाग के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की अध्यक्षता में सैन्य मामलों के विभाग द्वारा जारी एक वरिष्ठ सैन्य नियुक्ति का यह पहला आदेश है।

कपूरथला में सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल सैनी को जून 1981 में जाट रेजिमेंट में कमीशन किया गया था। उन्होंने अपनी बटालियन (7 जाट) जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवाद विरोधी बल की कमान संभाली। उन्होंने दक्षिणी सेना के पुणे मुख्यालय की कमान संभालने से पहले पश्चिमी थिएटर में अधिकारी के तौर पर काम किया। सैनी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के प्रशिक्षण केंद्र, राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली में वरिष्ठ निर्देशन स्टाफ और भारतीय सैन्य अकादमी के कमांडेंट, देहरादून में हथियार प्रशिक्षक भी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button