ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

मेनका गांधी बनीं स्पीकर तो सोनिया को माननी होगी देवरानी की हर बात

17वीं लोकसभा के दौरान संसद में देवरानी और जेठानी को लेकर अजीब सियासी तकरार देखने को मिल सकती है क्योंकि देवरानी मेनका गांधी को भाजपा लोकसभा का स्पीकर बनाने की तैयारी कर रही है तो वहीं जेठानी सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता बनाई गई हैं। संसद में कार्रवाई को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी स्पीकर की होती है और इस भूमिका में वह अपनी जेठानी सोनिया गांधी को संसद में आदेश तक दे सकती है और बतौर सांसद सोनिया को उनके आदेश की पालना करनी पड़ेगी। हालांकि यह तब होगा जब भाजपा मेनका गांधी को ही लोकसभा की स्पीकर बनाए।

मेनका गांधी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं का नाम इस पद के लिए चर्चा में है लेकिन मेनका गांधी सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं क्योंकि वह पिछले 8 बार से लगातार सांसद बन रही हैं और सबसे अनुभवी सदस्य हैं और अध्यक्ष पद के लिए एक स्वाभाविक विकल्प हैं। उनके अलावा 6 बार चुनाव जीत चुके राधा मोहन सिंह का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में है। उनकी संगठन पर गहरी पकड़ है और विनम्र स्वभाव के चलते उनकी छवि सबको साथ लेकर चलने वाले नेता की है। उन्हीं के समान वीरेंद्र कुमार भी लगातार 6 बार चुनाव जीत चुके हैं।

लिहाजा उन्हें भी दावेदार माना जा रहा है। इन दोनों के अलावा एस.एस. आहलूवालिया का नाम भी चर्चा में है। वह पिछली सरकार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री थे और उन्हें विधायी कामों की अच्छी-खासी जानकारी है। बहरहाल लोकसभा की पहली बैठक 17 जून को होगी और 19 जून को स्पीकर का चयन किया जाएगा और उसी समय यह साफ होगा कि अगले 5 साल तक संसद की कार्रवाई कौन चलाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button