ब्रेकिंग
Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद Navjot Sidhu vs Raja Warring: सिद्धू ने राजा वड़िंग को बताया 'बीमार', बोले- "इलाज की जरूरत तुम्हें ह... Punjab Politics: 'सूबे दा सच्चीं फिर रब्ब राखा...', खैहरा ने CM मान को उन्हीं के अंदाज में घेरा; वाय... Murder Mystery: बहन के प्रेमी को मार डाला, फिर थाने जाकर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट; शातिर भाई क... Cyber Fraud Alert: टूरिस्ट वीजा पर आए नाइजीरियन बने फर्जी कंपनियों के 'डायरेक्टर', भारत में बैठकर चल... Municipal Corporation Alert: अब खुले में कूड़ा फेंका या जलाया तो सीधे होगी जेल! नगर निगम ने कड़े किए... Kaithal Dowry Death: कैथल में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, चीखती रही मासूम और दरिंदा बना... झारखंड/हरियाणा पुलिस का एक्शन: सात साल बाद पकड़ा गया शातिर लुटेरा, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद स... Rewari Accident News: रेवाड़ी में स्कूल बस और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की दर्दनाक मौत...
देश

गिड़गिड़ा रहा मालदीव, टूरिज्म बॉडी ने भारतीयों को बताया, भाई-बहन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के बाद मालदीव को बहुत पछतावा हो रहा है। सरकार ने भले ही दोषी मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया हो, लेकिन भारतीयों का गुस्सा नहीं थमा रहा है।

ताजा खबर यह है कि मालदीव की टूरिज्म बॉडी ने भारतीय टुअर ऑपरेटर इजी माय ट्रिप से अपील की है कि वह मालदीव के लिए फ्लाइट की बुकिंग चालू कर दे। साथ ही भारतीयों को अपना भाई और बहन बताया है।

मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (माटाटो) ने ईजमायट्रिप से कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव के लोगों की भावनाओं को प्रतिबिंबित नहीं करती है।

ईजमायट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी को संबोधित करते हुए माटाटो ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय पर्यटकों का बहुत महत्व है। कोरोना काल के बाद मालदीव आने वाले विदेशियों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है।

भारत और मालदीव के संबंधों की दुहाई देते हुए माटाटो ने आगे लिखा, ‘स्थायी मित्रता और साझेदारी के लिए हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’

क्या है भारत बनाम मालदीव विवाद

पीएम मोदी ने पिछले दिनों लक्षद्वीप का दौरा किया था। इस दौरान लक्षद्वीप के सुंदर समुद्र तट से उनकी तस्वीरें सामने आई थीं। जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, मालदीव के नेताओं को मिर्ची लग गई।

कुछ नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी। इसके बाद से भारतीयों में गुस्सा है और मालदीव जाने के बाद लक्षद्वीप जाने की अपील की जा रही है। इसके बाद से मालदीव के होश उड़े हैं, क्योंकि वहां की अर्थव्यवस्था टूरिज्म पर टिकी है, जिनमें से सबसे ज्यादा रेवेन्यू भारतीयों से मिलती है।

Related Articles

Back to top button