ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

मुंबई मैराथन 2020: दौड़ के दौरान 7 लोगों को पड़ा दिल का दौरा, 1 की मौत

मुंबईः मुंबई में रविवार सुबह आयोजित ‘टाटा मुंबई मैराथन 2020’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गजानन मलजालकर के रूप में हुई है जो वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में दौड़ रहे थे। मलजालकर 4 किलोमीटर दौड़ने के बाद अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

6 और लोगों को पड़ा दिल का दौरा
आज दौड़ के दौरान कुल सात लोगों को दिल का दौरा पड़ा। सभी सात लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। टाटा मुंबई मैराथन के 17वें संस्करण में 55,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर रिकार्ड बना दिया। इस मैराथन में महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए। वहीं कई बॉलीवुड स्टार ने भी इस मैराथन में भाग लिया। फिल्म अभिनेता राहुल बोस के साथ ही गीतकार गुलजार ने भी मुंबई की इस ड्रीम रन में भाग किया। हाफ मैराथन सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ, और 10 किलोमीटर का मैराथन सुबह साढे छह बजे शुरू हुआ।

मैराथन की शुरुआत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) स्टेशन से हुई, और हजारों लोगों ने शहर से होते हुए बांद्रा-वर्ली सीलिंक, मरीन ड्राइव, महालक्ष्मी रेसकोर्स, हाजी अली और पेडार रोड पर दौड़ लगाई। इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 17वीं मुंबई मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस मैराथन में बच्चे, जवान, बुजुर्ग हर आयु के लोग शामिल हुए। वहीं दिव्यांगों भी इस मैराथन का हिस्सा बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button