ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

“मंदिर को लेकर जो राजनीति करता है उसका विनाश निश्चित”, निशिकांत दुबे बोले, आने वाले 7 दिन हेमंत सरकार के लिए बुरे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने बीते मंगलवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath) में पहुंचकर विधि-विधान से बाबा भोले की पूजा-अर्चना की। पत्रकार से बातचीत के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा कि मुझे लगता है कि बाबा के मंदिर को लेकर जो भी राजनीति करता है, उसका विनाश निश्चित है।

“आने वाले 7 दिन झारखंड सरकार के लिए बेहद बुरे”
निशिकांत दुबे ने कहा कि मैं आपको बड़े दावे के साथ कह रहा हूं कि अगले आने वाले 7 दिनों में झारखंड सरकार के लिए दिन बेहद बुरे होने वाले है। दुबे ने कहा कि उन्होंने देवघर मंदिर में सजाने को लेकर कहा कि यहां के एसडीओ बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रभारी हैं। उन्हें मैंने खुद फोन किया और कहा कि बाबा भोले का मंदिर की सजावट होनी चाहिए क्योंकि मंदिर का सरकारीकरण हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस ट्रस्ट के चेयरमैन हैं और मैं ट्रस्टी हूं। हालांकि, मंदिर को नहीं सजाया गया।

दुबे ने बताया कि जब दोबारा इस बात की जानकारी मुझे मिली तो फिर मैंने कहा कि अगर आप मंदिर में सजावट नहीं कर सकते हैं तो हम ही सजाते हैं। इसके बाद फिर लोगों को भेजा। इसके बावजूद भी इस पर राजनीति हो रही है।

Related Articles

Back to top button