ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ...
देश

पीएम मोदी छह फरवरी को गोवा दौरे के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गोवा दौरे के दौरान छह फरवरी को विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की। उन्होने पत्रकारों से कहा, “ प्रधानमंत्री दक्षिण गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह मडगांव शहर में एक सरकारी समारोह को संबोधित करेंगे और सात विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।” उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का मोदी उद्घाटन करेंगे उनमें कुन्कोलिम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर, डोना पाउला में भारतीय जल क्रीड़ा संस्थान, बेटिम में कमांडेंट नेवी कॉलेज, कुडचडें में एक ठोस अपशिष्ट उपचार संयंत्र और सेलौलीम बांध पर 100 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र शामिल है।

सावंत ने कहा, “प्रधानमंत्री पणजी के पास रीस मैगोस किले में बनने वाली रोपवे परियोजना और पाटो में बनने वाली एक 3डी इमारत की आधारशिला भी रखेंगे।” उन्होंने कहा कि ‘मेरा भारत, आम नागरिक केंद्र’, ग्रामीण मित्र, वन अधिकार अधिनियम और अन्य सरकारी कार्यक्रमों के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button