ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

गडकरी IAS अफसरों पर बिफरे, महाराष्‍ट्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- पैसे नहीं हिम्‍मत की कमी

नागपुर। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्‍ट्र की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है, जो कुछ कमी है वो सरकार में काम करने वाली मानसिकता है, जो नकारात्‍मक रवैया है, जो निर्णय करने में हिम्‍मत चाहिए वो नहीं है। गडकरी एक कार्यक्रम के दौरान आइएएस अधिकारियों के जरिए राज्‍य की मौजूदा सरकार पर भड़क रहे थे।

नितिन गडकरी ने विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के हीरक जयंती समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते कहा, ‘देखिए, मैं आपको सच बताता हूं, पैसे की कोई कमी नहीं है, जो कुछ कमी है वो सरकार में काम करने वाली जो मानसिकता है, जो नकारात्‍मक रवैया है, निर्णय करने में जो हिम्मत चाहिए, वो नहीं है।’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘दरअसल, मैं परसो हमारे एक बहुत बड़ फोरम में था, तो वहां कह रहे थे हम ले शुरू करेंगे, वो शुरू करेंगे, तब मैंने कहा आप क्‍या शुरू करेंगे? आपकी शुरू करने की ताकत होती, तो आप आइएएस ऑफिसर बन के यहां नौकरी क्‍यों करते? इसके अलावा आप जाकर कोई बड़ा बिजनेस कर सकते थे, आपका काम नहीं है ये करने का, जो कर सकता है उसकी आप ज्यादा मदद करो, आप इस विवाद में मत पड़ो. वी आर ओनली फैसिलिटेटर।’

नितिन गडकरी कार्यक्रम के बाद नागपुर में छत्रपति नगर के ग्राउंड में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। इसके अलावा शहर के कई अन्‍य मैदानों पर भी जाकर उन्‍होंने खिलाडि़यों से मुलाकात की। इन दिनों राज्‍य में ‘खासदार क्रीड़ा महोत्‍सव’ चल रहा है। ऐसे में गडकरी खिलाडि़यों का समर्थन करने के लिए सीधे ग्राउंड में पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button