ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

केरल में चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम की गैलरी गिरी, 50 लोग घायल ; भाईचुंग भूटिया भी थे मौजूद

पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ में चैरिटी फुटबाल मैच के दौरान रविवार रात को स्टेडियम की गैलरी गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तकरीबन 50 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए पलक्कड़ टाउन साउथ पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इनमें से अधिकतर लोगों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दौरान भारतीय फुटबॉल के दिग्गज आई. एम. विजयन और भाईचुंग भूटिया स्टेडियम में ही मौजूद थे। हालांकि, दोनों सुरक्षित हैं।

फुटबॉलर आर. धनराजन के परिवार की मदद के लिए मैच का आयोजन

बता दें कि पिछले साल 29 दिसंबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण फुटबॉलर आर. धनराजन की मौत हो गई थी। धनराजन के परिवार की मदद के लिए एक चैरिटी फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ था। धनराजन केरल के मलप्पुरम जिले के पेरिंथलम्ना में एक अखिल भारतीय सेवेन्स टूर्नामेंट में खेल रहे थे, जब वे सांस और सीने में दर्द से पीड़ित होने के बाद अचानक गिर गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button