ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

दोस्ती, प्यार फिर रिसॉर्ट में रेप…पुलिस के सामने एक्ट्रेस ने बताई दरिंदगी की कहानी

पुणे के एक रिसॉर्ट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रेप का मामला सामने आया है. वारदात के बाद पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी. यह वारदात 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन दोपहर पुणे के मुलशी इलाके के एक रिसॉर्ट की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विराज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले विराज से उसकी सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ शादी का झांसा दिया. इसके बाद आरोपी ने इस रिसॉर्ट में ले जाकर उसके साथ कई बार रेप किया. वहीं जब भी उसने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी.

छह महीने तक किया रेप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ 27 अगस्त 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विमाननगर और मुलशी इलाके के रिसॉर्ट में ले जाकर उसके साथ रेप किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मन भर जाने पर आरोपी ने अब उसका फोन उठाना बंद कर दिया. इस संबंध में उसने जब आरोपी से मिलकर पूछताछ की तो आरोपी ने एक बार फिर से उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया.

राजनीति से जुड़ा है आरोपी

गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा. आरोपी ने वार्निंग देते हुए कहा कि यदि वह इस संबंध में पुलिस के पास जाती है तो वह उसकी हत्या करा देगा. पुलिस के मुताबिक आरोपी विराज पाटिल राजनीतिक पृष्ठभूमि रखने वाला व्यक्ति है. वहीं पीड़िता एक अभिनेत्री है. पुलिस के मुताबिक अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि जांच के दौरान दोष की पुष्टि होने पर आरोपी को अरेस्ट किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button