ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी...
मध्यप्रदेश

बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी आज, पुलिस ब्रास बैण्ड देगा क्लासिकल धुनों की प्रस्तुति

भोपाल। मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह 2024 का समापन आज शाम बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ होगा। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

: ये समारोह शाम 4:30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस दौरान पुलिस ब्रास बैण्ड देगा क्लासिकल धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें नई और पुरानी हिन्दी फिल्मों के गानों की संगीतमय प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के बाद में आतिशबाजी भी की जायेगी।

गौरतलब है कि ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेना युद्ध से लौटे जवानों के तनाव को कम करने और मनोरंजन के लिए बैण्ड वादन का कार्यक्रम रखा जाता था। भारत में इस कार्यक्रम के साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का औपचारिक समापन होता है। इशी परंपरा के तहत देश की राजधानी दिल्‍ली के अलावा केवल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह का आयोजन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button