ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: शहनाज़ ने हिमांशी की वजह से की थी आत्महत्या की कोशिश, सिंगर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना भले ही घर से बाहर हो गई हों, लेकिन अपने बयानों और ट्वीट्स की वजह से वो लगातार चर्चा में हैं। हिमांशी ने जब घर में एंट्री ली थी तो एक कंटेस्टेंट काफी डिस्टर्ब हो गई थीं, और वो थीं पंजाब की कटरीना शहनाज़ कौर गिल। हिमांशी को देखकर शहनाज़ बुरी तरह रोई थीं और डर गई थीं। शहनाज़ के परेशान होने की वजह थी उनके और हिमांशी के बीच की कॉन्ट्रोवर्सी, हालांकि दोनों ने ही शो में उस कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन उस कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में सब जानते हैं।

हाल ही में शहनाज़ के पिता भी ‘बिग बॉस हाउस’ में पहुंचे जहां उन्होंने बेटी को कुछ बातें समझाईं साथ ही पारस को उनका सबसे बड़ा दुश्मन बताया। घर में शहनाज़ के पिता ने पारस और आरती को अपना निशाना बनाया, तो घर के बाहर आकर उन्होंने हिमांशी पर भी कई तरह के आरोप लगाए। शहनाज़ के पिता संतोख सिंह ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत में आरोप लगाया कि हिमांशी ने उनकी बेटी को इतना टॉर्चर कर दिया कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। संतोख का ये खुलासा काफी चौंकाने वाला था। लेकिन संतोख सिंह के इस खुलासे पर हिमांशी भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने इस पर जवाब दिया है।

हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट किया, ‘अगर आपकी बेटी ने मेरी वजह से सुसाइड करने की कोशिश की तो सॉरी। लेकिन आप अपनी बेटी को भी समझाइए कि खुद ही कॉन्ट्रोवर्सी करो फिर खुद ही डिस्टर्ब हो जाओ। जब की आपकी बेटी कनाडा इंटरव्यू में बोली थी कि मुझे कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से काम मिल रहा है। आप सोच समझकर इंटरव्यू दो’।

Himanshi khurana@realhimanshi

Agar apki Beti ne meri viah se suicide attempt kia to sry but app apni Beti ko ye bhi smjyaiye ki khud hi controversy kro fir khud disturb bhi ho jao . jab ki apki Beti Canada k interview me boli thi ki mujhe controversy ki vjaa se kaam mil raha hai .app soch smj kr interview do

8,731 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button