ब्रेकिंग
डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स... पंजाब सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सेहत योजना का हेल्थ कार्ड अब घर बैठे होगा डाउनलोड सोलन में सरेबाजार खूनी वारदात: हरियाणा के युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार पूर्व MLA रामनिवास सुरजाखेड़ा की याचिका खारिज, हाई कोर्ट से स्टे न होने पर आरोप तय करने की प्रक्रिया... Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर हत्याकांड के 1 लाख के इनामी शूटर का वीडियो वायरल, दी 2 और कत्ल की ख...
खेल

Ind vs Aus: कोच रवि शास्त्री का आलोचकों को करारा जवाब, सीरीज जीत के बाद दिया बयान

बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने लगातार दोनों मुकाबले जीतकर 2-1 से जीत दर्ज की। भारत ने रविवार को सीरीज के निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर साल की शुरुआत दमदार अंदाज में की। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने सीरीज जीतने के बाद आलोचकों के आड़े हाथों लिया।

भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वनडे सीरीज जीतने के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलिया पर भारत की टेस्ट सीरीज में जीत की सराहना नहीं करने वाले आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब कोई नहीं कह सकता कि हम कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम से खेले।

शास्त्री ने कहा, ‘इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कोई नहीं कह सकता कि हम कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम से हारे। मुंबई में हारने के बाद लगातार दो मैच जीतना और इतनी यात्रा के बीच, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीनों मैचों में टॉस जीता।’

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने 47.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 89 रन की पारी खेली जबकि श्रेयस अय्यर ने नाबाद 44 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट सीरीज में जीत के बाद बीसीसीआइ के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत कई ने कहा था कि यह पूरी मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं थी। इस बार हालांकि जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने हराया, उसमें स्मिथ और वार्नर दोनों थे।

भारत ने सीरीज 2-1 से की अपने नाम

तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 10 विकेट की शर्मनाक हार मिली थी। मुंबई में हार मिलने के बाद भारत ने राजकोट वनडे में 36 रन से जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी की थी। निर्णायक मैच में खेलने उतरी भारतीय टीम ने बैंगलूरु में 7 विकेट से जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button