ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

सेफ भोग की ब्रांडिंग नहीं कर पा रही महाकाल मंदिर समिति

उज्जैन। महाकाल मंदिर समिति अपनी वेबसाइट पर श्री महाकाल महालोक व सेफ भोग जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्पों की ब्रांडिंग नहीं कर पा रही है। मंदिर की वेबसाइट कई महीनों से अपडेट नहीं हुई है। वेबसाइट पर सन् 2015 के बाद मिले अवार्डों की जानकारी उपलब्ध नहीं है। भस्म आरती बुकिंग करने के लिए आप्शन पर क्लिक करने पर पेज ओपन नहीं होने से भी दर्शनार्थी परेशान है।

उज्जैन दर्शन की जानकारी वाले पेज पर कुछ मंदिरों के नाम गलत लिखे हुए हैं। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा देश विदेश में रहने वाले दर्शनार्थियों को मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने तथा भस्म आरती, शीघ्र दर्शन, धर्मशालाओं की आनलाइन बुकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वेबसाइट का संचालन किया जाता है। लेकिन बीते कुछ सालों से वेबसाइट का सुचारू संचालन नहीं हो पा रहा है।

श्रद्धालुओं की समस्या को देखते हुए कुछ समय पहले तात्कालिक कलेक्टर ने वेबसाइट का नवीनीकरण कराया था। बावजूद इसके समस्या बरकरार है। वेबसाइट पर श्री महाकाल महालोक तथा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा मंदिर के लड्डू प्रसाद को दिए गए सेफ भोग के प्रमाण पत्र का उल्लेख नहीं है। भक्तों को कई महत्वपूर्ण सुविधा तथा मंदिर में मनाए जाने वाले पर्व त्यौहारों की समय अनुसार जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

Related Articles

Back to top button