ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

भोपाल। राजधानी भोपाल के मंत्रालय में आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक हुी। इस दौरान कई प्रस्ताव रखें गए। चर्चा के बाद कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में मंजूर किए गए प्रस्तावों की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। आज की बैठक में प्रदेश को कई सौगात मिली है।

मंत्री कैलाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक पर सिंचाई और सड़क दोनों ही विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया गया। जिसके लिए कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। जबलपुर में करीब 10 हजार करोड़ की सड़क सौगात मिली है। यह मध्य प्रदेश की एक भाग्य रेखा है। कांग्रेस के समय प्रदेश की सड़कों के बारे में पता चल जाता था। केंद्र सरकार की भूमिका के चलते अब प्रदेश की सड़क बढ़िया हो गई है। मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया है।

आज की कैबिनेट बैठक में रीवा में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के विस्तार के लिए लगभग 164 करोड रुपए का राशि स्वीकृत की गई है। आने वाले समय मे लोगों को मिलेगा लाभ। इसके अलावा स्टार्टअप से जुड़े युवाओं के लिए सरकार का फैसला, कहा- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं। उन्हें सरकार राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार रुपए सरकार देगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना चाहते हैं तो डेढ़ लाख रुपये सरकार देगी, साल में वित्तीय वर्ष में एक बार दिया जाएगा

Related Articles

Back to top button