ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
मध्यप्रदेश

पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी गिरफ्तार, सहेली भी निकली आरोपी, अब पहुंची जेल

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाले मामले में देहात थाना पुलिस ने पत्नी समेत दो महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृतक कमलकिशोर जोशी की पत्नी योगिता और उसकी सहेली पप्पी पक्षवार को आत्महत्या के उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आत्महत्या से पहले युवक द्वारा लिखे सुसाइड नोट की राइटिंग को उसके हस्ताक्षर से मैच करने व जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आज बुधवार को महिला व उसकी सहेली को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने जेल भेज दिया गया।

एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि अनैतिक कामों में मदद करने का दबाव बनाती थी। पत्नी रेवा सिटी निवासी मृतक कमलकिशोर जोशी उम्र (40) ज्यादा कोई कामकाज नहीं करता था। पत्नी योगिता जोशी के बीच इस बात सहित अन्य बातों को लेकर विवाद होते थे। सुसाइड नोट के अनुसार कमल पर योगिता जोशी कई अनैतिक कामों में मदद करने का दबाव बनाती थी, ऐसा नहीं करने पर प्रताड़ित करती थी। इस काम में सहेली पप्पी पक्षवार भी योगदान देती थी। पूर्व में एक घर में हुई मारपीट के कारण कमल जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में पत्नी और उसकी सहेली का जिक्र किया। मारपीट के मामले में कमलकिशोर दो माह केंद्रीय जेल में रहा था, जेल दाखिल प्रक्रिया के समय संबंधित के रजिस्टर में साइन लिए जाते हैं। इसके भी वहां साइन थे। इससे ही राइटिंग का मिलान हो पाया। इसके बाद केस दर्ज हुआ।

एसडीओपी पराग सैनी के अनुसार, मार्च 2023 में योगिता जोशी का विवाद नगरपालिका में पूर्व में कार्यरत विष्णु यादव, उसकी पत्नी सुनीता यादव से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुआ था। सुनीता और उसकी बेटी के साथ तीनों ने मारपीट की थी।

सुनीता यादव ने कमल किशोर, उसकी पत्नी योगिता जोशी और सहेली पप्पी पक्षवार के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ माह बाद उनकी जमानत हो गई थी। बाहर आने के बाद उसे लग रहा था कि अब पत्नी की और उसकी सहेली की प्रताड़ना सहन नहीं हो सकेगी, इसलिए उसने यह कदम उठा लिया। टीआई चौहान के अनुसार योगिता जोशी का कई लोगों से लंबे समय से अलग-अलग कारणों से विवाद रहा है।

Related Articles

Back to top button