ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
विदेश

जानलेवा वायरस की चपेट में चीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने MEA से भारतीय वीजा आवेदकों की मांगी जानकारी

नई दिल्ली: चीन में वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से 31 दिसंबर से अब तक भारतीय वीजा आवेदन करने वाले यात्रियों की सूची मांगी है ताकि उनसे संपर्क किया जा सके और परामर्श दिया जा सके। विदेश मंत्रालय से यह भी आग्रह किया गया है कि वह चीन और उससे लगे देशों के भारतीय दूतावासों में स्थानीय भाषाओं में यात्रा परामर्श जारी करें। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में संबंधित क्षेत्रों में प्रयोगशालाओं, अस्पतालों में तैयारियों, वेंटिलेटर प्रबंधन की समीक्षा भी करने को कहा गया है।

चीन में इस संक्रामक बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष स्वास्थ्य सचिव ने सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा की। चीन के अधिकारियों के मुताबिक कोरोनावायरस से 220 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागर विमानन मंत्रालय को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोचीन हवाई अड्डों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीलिंग करने के लिए पत्र लिखा है। एयरलाइनों को इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button