ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

दिल्ली चुनाव 2020: CM केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के सुनील यादव मैदान में

नई दिल्लीः भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के 8 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुकाबले नई दिल्ली सीट से सुनील यादव को उतारा है। भाजपा ने सोमवार और मंगलवार की देर रात जारी सूची में शेष 10 उम्मीदवारोें के नामों का ऐलान किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के खिलाफ निरंतर मोर्चा खोलने वाले पार्टी के तेज तर्रार सिख युवा नेता तेजेन्दर पाल सिंह बग्गा को हरिनगर से को टिकट दिया है। पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर विधानसभा सीट से डॉ अनिल गोयल को टिकट दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दस उम्मीदवारों के नामों ऐलान किया है वे इस प्रकार है:- नांगलोई जाट से श्रीमती सुमनतला शौकीन

  • राजौरी गाडर्न से रमेश खन्ना
  • हरि नगर से तेजेन्द्रपाल बग्गा
  • दिल्ली कैंट से मनीष सिंह
  • नई दिल्ली से सुनील यादव
  • कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी
  • कालकाजी से धर्मवीर सिंह
  • कृष्णानगर से डा अनिल गोयल
  • शाहदरा से संजय गोयल को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने सभी 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दो सीटों के लिए नीतीश कुमार नीत जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से और एक सीट के लिए लोकतांत्रिक जनता पार्टी (लोजपा) के साथ समझौता हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button