ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
देश

दिल्ली चुनावः नामांकन भरने घर से निकले केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने रोड शो के कारण हुई देरी की वजह से सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाए और अब वह आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र भरने के लिए केजरीवाल घर से निकल गए हैं।  नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 21 जनवरी (मंगलवार) है। केजरीवाल ने कहा, मुझे आज अपना नामांकन दाखिल करना था लेकिन कार्यालय अपराह्र तीन बजे बंद हो गया। मुझे बीच में जाने और नामांकन दाखिल करने को कहा गया लेकिन मैंने कहा कि मैं रोड शो में लोगों को छोड़कर कैसे जा सकता हूं? मैं अपने परिवार के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल करने जाऊंगा।”

मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना, उन सबका है मुझे हराना: केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना । केजरीवाल ने आज नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले यह बात कही। वह निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में समय से नहीं पहुंचने के कारण कल पर्चा नहीं भर सके थे। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ-भाजपा,जेडीयू, एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस , आरजेडी .. दूसरी तरफ-स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना, उनका सबका मकसद है-मुझे हराना।” दिल्ली विधानसभा के आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा और कांग्रेस ने सोमवार-मंगलवार की रात को नयी दिल्ली से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा ने केजरीवाल के मुकाबले अपने युवा नेता भारतीय युवा जनता मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव और कांग्रेस ने युवा नेता रमेश सब्बरवाल को उम्मीदवार बनाया है ।केजरीवाल पिछले विधानसभा चुनाव में भी नयी दिल्ली सीट से विजयी हुए थे।

सोमवार को अपना रोड शो शुरू करने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता ने अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और अभिभावक के साथ वाल्मीकि मंदिर में पूजा की। इसके बाद रोड शो पंचकुईयां रोड होते हुए कनॉट प्लेस पहुंचा और फिर इनर सर्किल तथा इसके बाद बाबा खडग़ सिंह मार्ग पहुंचा।रोड शो का समापन पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के निकट हुआ। रैली में केजरीवाल के कई समर्थक चुनाव चिह्न झाडू के साथ शामिल हुए। च्च्अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल” के नारों के बीच केजरीवाल ने विजयी चिह्न बना समर्थकों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ उनका परिवार भी था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता संजय सिंह भी उनके साथ थे। केजरीवाल ने पीले रंग की खुली जीप से अपने समर्थकों की तरफ हाथ लहराया और उनका अभिवादन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button