ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मध्यप्रदेश

हरदा हादसे पर CM मोहन का बड़ा बयान, बोले- दो बार विस्फोट नहीं होता तो हो सकती थी बड़ी घटना…

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा घटना पर दुख जताया और कहा कि दो बार विस्फोट नहीं होता तो यह घटना बेहद बड़ी हो सकती थी। पहले अलार्मिंग विस्फोट हुआ, जिससे अधिकांश लोग बाहर निकल गए। बीजेपी सरकार ने बेहतर प्रबंधन किया, जिससे किसी भी पीड़ित को कोई परेशानी नहीं हुई। जब घटनाक्रम हुआ, तब कैबिनेट चल रही थी, हमने तत्काल वरिष्ठ मंत्री को भेजा और स्थिति को संभाला।

उन्होंने आगे कहा कि अभी कुछ देर बाद में भी हरदा जा रहा हूं। वहीं अन्नू की ज्वाइनिंग पर सीएम मोहन यादव ने बोला कि बीजेपी का जीतना बीजेपी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए जरूरी है। जो लोग देशहित चाहते थे, वह कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। बीजेपी ज्वाइन करने के लिए बड़ी लंबी लाइन है।

अभी कुछ लोगों को रोका हुआ है, बीजेपी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। उसका मैं और प्रदेश अध्यक्ष बड़ा उदाहरण है, एक मजदूर के बेटे को सीएम बनाने का काम किया है। मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं, आपको काम करने का पूरा अवसर और सम्मान मिलेगा।आप लोग आप जिस पार्टी में थे, उसमे केवल एक परिवार की चलती थी।

Related Articles

Back to top button