ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मरने से पहले हाथ की नस काटने की भी कोशिश

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फंदा लगाने के पहले उसने अपने बायें हाथ में ब्लेड से दो बार वार करते हुए नस काटने की भी कोशिश की थी। युवक कमरे में अकेला रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस वजह से अभी खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बिलखिरिया थाना पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय राजीव प्रजापति ट्रांसपोर्ट नगर में किराए के कमरे में अकेला रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका बड़ा भाई खूबचंद अपने परिवार के साथ अलग रहता है। खूबचंद लगभग रोज ही छोटे भाई राजीव से फोन पर बातकर हाल-चाल पूछ लिया करता था। मंगलवार को खूबचंद ने कई बार फोन लगाया, लेकिन राजीव ने फोन रिसीव नहीं किया। चिंता होने पर शाम को खूबचंद ने अपने बेटे को राजीव के कमरे पर भेजा। राजीव जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। उसके चाचा का शव फंदे पर लटका था। उसने साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगाई थी।

स्वजन ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। पास ही एक ब्लेड पड़ा था। राजीव ने फंदा लगाने से पहले बायें हाथ में बांह के पास ब्लेड से दो कट भी लगाए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button