ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
टेक्नोलॉजी

शब्दों को आवाज में बदल देगा ये सरकारी टूल, 11 भाषाओं मिलेगा सपोर्ट

आजकल AI टूल्स का बोलबाला है. इंटरनेट पर कई वेबसाइट उपलब्ध हैं, जो टेक्स्ट से ऑडियो जनरेट करने का दावा करती हैं. हालांकि ऐसी वेबसाइट्स को लेकर खतरा बना रहता है कि ये असली हैं या कोई फर्जीवाड़ा. ऐसे में अगर टेक्स्ट-टू-वॉइस जनरेटर टूल का इस्तेमाल करना जरूरी ही हो तो आप क्या करेंगे? आप इस काम के लिए सरकारी वेबसाइट और टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आप भारत सरकार का Bhashini (भाषिणी) टूल इस्तेमाल कर सकते हैं. ये AI (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस) टूल आप के लिखे टेक्स्ट को ऑडियो में कन्वर्ट कर देता है, जिसे आप सुन सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं. भाषिणी का ऑडियो जनरेटर टूल कुल 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है. इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए आप Umang App या वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

Bhashini पर कैसे जनरेट करें ऑडियो

यहां जानिए आप उमंग ऐप/ वेबसाइट की मदद से भाषिणी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और टेक्स्ट से वॉइस कैसे जनरेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको आगे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • सबसे पहले आपको Umang App डाउनलोड करना है, या फिर आप वेबसाइट https://web.umang.gov.in/ पर भी जा सकते हैं. अब पेज को स्क्रॉल करते हुए Bhashini के विकल्प पर जाएं. आप चाहें तो अपने हिसाब से भाषा भी चुन सकते हैं.
  • Bhashini के पेज पर जाते ही आपको Text to Speech (टेक्स्ट – वॉयस असिस्टेंट) का ऑप्शन नजर आएगा. यहां आपको Open/ खोलें पर क्लिक करना है.
  • अब आपको भाषा चुनना है, जिसमें आप टेक्स्ट लिखने जा रहे हैं. इसके बाद बॉक्स में टेक्स्ट टाइप करें, ध्यान रहे शब्दों की लिमिट 500 है. टेक्स्ट लिखने के बाद ट्रांसलेट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक ऑडियो विंडो नजर आएगी, जहां आप टेक्स्ट से ऑडियो में कन्वर्ट हुई फाइल को देख सकते हैं, इसे सुन सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं.

बता दें Text to Speech असिस्टेंस के अलावा भाषिणी पर स्पीच ट्रांसलेटर, वॉइस इंटरप्रेटर और ट्रांसलेटर की सुविधा भी मिलती है.

Related Articles

Back to top button