ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

सोनिया-माकन-खेड़ा… जानें कांग्रेस कहां से किसे भेज सकती है राज्यसभा

राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस कुल 10 सीटें जीत सकती है. सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक से कांग्रेस तीन सीटें जीत सकती हैं. कम से कम दो स्थानीय उम्मीदवार, उसमें एक नासिर हुसैन का नाम तय बताया जा रहा है. वहीं, राजस्थान में कांग्रेस को एक सीट मिलेगी. सोनिया या प्रियंका यहां से लड़ सकती हैं. हालांकि प्रियंका का हिमाचल से भी लड़ना संभव है. लेकिन इस पर अंतिम फैसला राहुल से दिल्ली में चर्चा के बाद पार्टी लेगी.

वहीं, बिहार से कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है. अखिलेश प्रसाद सिंह प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से 1, महाराष्ट्र से 1, मध्य प्रदेश से 1, तेलंगाना से 2 सीटें (दोनों स्थानीय उम्मीदवार) कांग्रेस के खाते में जा सकती है. अजय माकन, जितेंद्र सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. सुप्रिया श्रीनेत यूपी के महराजगंज से दोबारा लोकसभा लड़ना चाहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया हेड होने के चलते पार्टी उनको लोकसभा नहीं लड़ाना चाहती, जिससे वो 2024 का पूरा कैंपेन देख पाएं.

अन्य दावेदारों में कौन कौन?

राज्यसभा के अन्य दावेदारों में पवन खेड़ा, सुबिरामी रेड्डी और सुप्रिया श्रीनेत का नाम शामिल है. कांग्रेस पार्टी बीबी श्रीनिवास, कन्हैया कुमार, विजयाशान्ति को लोकसभा लड़ाना चाहती है. लोकसभा टिकट नहीं मिलने की सूरत में राज्यसभा भेजे जाने पर विचार हो रहा है. रघुराम राजन ने अभी तक इच्छा जाहिर नहीं की है, अगर वो चाहेंगे तो उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है.

15 राज्यों की 56 सीटों पर 27 को वोटिंग

बता दें कि 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है. आज से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है. नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक, नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है. 16 फरवरी को नामांकन पत्र की जांच होगी जबकि 20 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जाएंगे. 27 फरवरी को वोटिंग होगी.

कहां कितनी सीटों पर चुनाव?

उत्तर प्रदेश से 10 सीट, महराष्ट्र और बिहार से 6-6 सीट, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से 5-5 सीट, गुजरात और कर्नाटक से 4-4 सीट, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिसा से 3-3 सीट. इसके अलावा उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से 1-1 सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.

Related Articles

Back to top button