ब्रेकिंग
Crime Update: पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 58 मामलों का हुआ ख... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम; इस जिले में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, जानें अगले 2... Haryana CM in Assam: मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए के... MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्... Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ...
मध्यप्रदेश

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई खुलासे

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धार जिले के दो तस्करों को पकड़ा है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स चरस और गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों ही आरोपी धार जिले के रहने वाले हैं जो इंदौर और राजस्थान में ड्रग्स सप्लाई करते थे। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक पिछले दिनों राजस्थान के दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा था। जिस में मोहसिन पिता इकबाल और शाहबाज पिता सहजाद को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था, पकड़े गए दोनों आरोपियों से एमडी ड्रग्स मिली थी। दोनों ही आरोपियों का जब रीमांड लेकर पूछताछ की गई तो इन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किये दोनों ही आरोपियों के घर पर जब पुलिस ने दबिश दी तो पुलिस के हाथ एक बड़ी खेप लग गई।

  आरोपी मोहसिन और शाहबाज के घर से पुलिस ने 102 ग्राम एमडी ड्रग्स 1 किलो 46 ग्राम चरस और 3 किलो 882 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ी गई ड्रग्स की क्रीम कीमत 12 लख रुपए से अधिक की है, डीसीपी ने बताया कि दोनों ही आरोपी मजदूरी का काम करते थे। जिसके बाद वह ड्रग्स की लत में लग गए और जल्दी पैसा कमाने के लालच में यह ड्रग की तस्करी करने लगे बता दें की पूर्व में कुछ दिन पूर्व दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद इन आरोपियों की लिंक पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने अजमेर पहुंचकर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

बताया गया है कि जितने भी ड्रग्स धार जिले से आ रही थी, यही दोनों आरोपी वहां से सप्लाई करते थे वहीं इंदौर में भी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर यह ड्रग्स बेचते थे। फिलहाल दोनों ही मुख्य आरोपी हैं, जो ड्रग्स की सप्लाई करते थे। फिलहाल यह ड्रग्स कहां से लेकर आते थे इसकी जानकारी अब पुलिस निकालने में जुटी है। दोनों ही आरोपियों पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस अब इन आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी, जिसमें और भी मामले के खुलासे होने और अन्य आरोपियों के गिरफ्तार होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button