ब्रेकिंग
Haryana Blood Donation Record: लगातार तीसरे साल रक्तदान में देश में नंबर-1 बना हरियाणा, 1 अक्टूबर को... Kaithal Crime News: कलायत में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CIA का छापा, पटाखों से भरा ट्रक-पिकअप पकड़ा; 4 ... Kurukshetra Murder Case: शराब और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने 3 चाकुओं से गोदा पति का पेट, छत से कूदकर... Nuh News: नूंह में मिलावटी पनीर माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 4 डेरियों से 7,500 किलो नकली पनीर ... Faridabad Fire News: फरीदाबाद में दो जगहों पर भीषण आग, डबुआ-पाली रोड की रबर फैक्ट्री में जलीं 2 गाड़... Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में हर महीने मिलेगी ₹5000 तक पेंशन, जानें ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन... Korba Crime News: कोतवाली थाने में 'आज जेल होई, कल बेल होई' गाने पर महिला ने बनाई रील, पुलिस ने की प... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बस्तर और रायपुर-दुर्ग संभाग में भा... CGPSC 2003 Scam: छत्तीसगढ़ पीएससी 2003 भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 15 अधिकारियों पर चा... 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने फिर मांगी इच्छामृत्यु: एम्स रायपुर पर लगाया लापरवाही क...
देश

FB पर पत्नी के थे 6 हजार फॉलोअर थे, सुनसान जगह पर ले जाकर पति ने उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला जहां सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करने के साथ ही फोलोअर्स की बढ़ती संख्या के कारण पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। राजस्थान में जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने एक महिला की हत्या का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी पति अयाज अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के फेसबुक पर छह हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं, वह पूरे दिन मोबाइल पर ही व्यस्त रहती थी। इस कारण झगड़े होते थे। तंग आकर मैंने उसकी हत्या कर डाली।  पुलिस उपायुक्त राजीव पचार, जयपुर उत्तर एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त आमेर विजेन्द्र सिंह भाटी और थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर मृतका का सिर एवं चेहरा पत्थर से कुचला हुआ मिला। पास में ही स्कूटी पड़ी थी। जांच के बाद उसकी पहचान रेशमा मंगलानी के रुप में हुई।

पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोप में उसके पति अयाज अहमद निवासी सराय वालों का मोहल्ला, घाटगेट जयपुर को तीन घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अयाज अहमद ने बताया कि उसको अपनी पत्नी रेशमा के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने योजनाबद्ध तरीके से षड्यन्त्र रचकर रेशमा को मंगलम सिटी, कालवाड, रोड स्थिति फ्लैट पर ले गया। वहां रेशमा को बियर पिलाई एवं उसे बहाना करके आमेर की तरफ ले गया जहां सुनसान जगह ले जाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी एवं पहचान छुपाने के लिए सिर एवं चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button