ब्रेकिंग
Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्... Jalandhar Road Accident: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे 2 श्रद्धा... Gurdaspur Crime News: फर्जी वसीयत बनाकर हड़पी जमीन, दोरांगला पुलिस ने जालंधर के 4 लोगों पर दर्ज किया... Jalandhar Weather Update: जालंधर में पॉकेट रेन से गिरा तापमान, उमस से मिली राहत; कई इलाकों में हुआ ज...
देश

पेरियार के खिलाफ दिए बयान पर मचा घमासान, रजनीकांत बोले- जो कहा सच था, नहीं मांगूगा माफी

 तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने पेरियार पर किए गए दावे पर माफी मांगने से मना कर दिया है। रजनीकांत के बयान पर काफी बवाल भी हुआ था और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। लेकिन रजनीकांत अपनी बात पर अडिग हैं और उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि मैंने पेरियार के बारे में जो कहा वह बिल्कुल सच और रिपोर्ट पर आधारित है इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं है।

बता दें कि पिछले हफ्ते रजनीकांत ने तमिल मैगजीन तुगलक को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि पेरियार ने 1971 में सलेम में एक रैली निकाली थी जिसमें भगवान राम और सीता की वस्त्रहीन तस्वीरों को लगाया गया था। रजनीकांत ने कहा था कि पेरियार हिंदू देवताओं के कट्टर आलोचक थे लेकिन उस समय किसी ने उनकी आलोचना नहीं की। रजनीकांत के दिए इस बयान पर द्रविदार विधुतलाई कझगम के सदस्‍यों ने आपत्ति जताई थी और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button