ब्रेकिंग
Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि... शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था
मध्यप्रदेश

कमलनाथ ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या अब जाएंगे राज्यसभा?

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट मिलनी हैं। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर अपने लिए राज्यसभा सीट मांगी है। खबरें आ रही हैं कि कमलनाथ अब राज्यसभा जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा से उनके बेटे नकुलनाथ मैदान में उतरेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सोनिया गांधी से मिलना राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि 27 फरवरी को मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होने हैं। ये सीटें 2 अप्रैल को खाली हो जाएंगी। ऐसे में इलेक्शन कमीशन ने इन पांच सीटों सहित कुल 56 सीटों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

आपको बता दें की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस मात्र 66 सीट पर ही सिमट गई थी। मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा गया था। कांग्रेस की हार के बाद जीतू पटवारी को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का नया अध्यक्ष बना दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा से कई बार सांसद रहे कमलनाथ अब राज्यसभा जाना चाह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button