ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
मध्यप्रदेश

CM मोहन ने दीवार पर बनाया कमल का फूल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश- अबकी बार 400 पार

भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी आज भाजपा के दीवार पेंटिंग अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने शनिवार को लालघाटी क्षेत्र में दीवार पर कमल का फूल बनाकर भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ के तहत दीवार का कमल का फूल उकेरा। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री बूथ क्रमांक 56 वार्ड क्रमांक छह गांधीनगर मंडल के लाल घाटी पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक मकान की दीवार पर उसके स्वामी की सहमति से कमल का फूल बनाया। इस दौरान पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ता जोर-शोर से जय-जय सियाराम और अबकी बार 400 पार के नारे लगाते रहे।

मुख्यमंत्री ने मीडिया के चर्चा करते हुए कहा कि मैं भी भाजपा के दीवार लेखन अभियान में सम्मिलित हुआ हूं। मकान मालिक की सहमति से उसके मकान पर हमने आज दीवार लेखन किया है, क्योंकि हमको स्वच्छता का भी ध्यान रखना है और पार्टी का प्रचार भी करना है। ये भारतीय जनता पार्टी है जहां पर नीचे से लेकर ऊपर तक हर कार्यकर्ता जिसको जो काम मिल जाए, वो पार्टी भाव से करता है। मुझे प्रसन्नता है कि आज माननीय जयप्रकाश नड्डा ने जो आव्हान किया है उसी सिलसिले में आज हमने दीवार लेखन किया है। हम सब सौभाग्यशाली हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश में आगमन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मालूम है, कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है। माननीय मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में आगे बढ़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जो विचार दर्शन है, एक तरह से वह हम सबके लिए पाथेय हैं। इस भाव से कल हम सब उनका स्वागत करेंगे। मैं और मध्य प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता प्रदेश की धरती पर उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रही है।

Related Articles

Back to top button