ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
खेल

खेल जगत से आई दुखद खबर, मैच के दौरान खिलाड़ी पर गिरी बिजली…मौत, दिल दहला देगा ये VIDEO

मैच खेल रहे एक खिलाड़ी उस समय मौत का शिकार हो गया जब बीच मैदान उस पर अचानक बिजली गिर गई। घटना इंडोनेशिया में एक मैच के दौरान हुई जब खिलाड़ी के उपर खेलते समय बिजली गिर गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बता दें कि इंडोनेशिया में एफसी बैनडुंग और एफबीआई शुबैंग के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया था। यह मुकाबला शनिवार को इंडोनेशिया के वेस्ट जावा के सिलिवांगी स्टेडियम में खेला गया था। इसी दौरान मैदान में अचानक बिजली गिरी और इसका शिकार एक   खिलाड़ी हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दिख रहा है कि मैच के दौरान खिलाड़ी अपने खेल में मस्त था कि अचानक उसकेसिर पर बिजली की एक धार आ गिरी यह मुकाबला खराब मौसम के बीच खेला जा रहा था। वीडियो में बिजली गिरने के दौरान तेज आग निकलती भी देखी गई। जिसके बाद खिलाड़ी तुरंत ही मैदान पर गिर गया।

बिजली गिरने का धमाका इतना तेज था कि पास खड़ा दूसरा खिलाड़ी भी जमीन पर गिर गया।. हालांकि वो ठीक है। इसके बाद तुरंत ही स्ट्रेचर पर उस प्लेयर को  अस्पताल ले जाते हैं. मगर वो रास्ते में ही दम तोड़ देता है।

Related Articles

Back to top button