ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

सूरत के टेक्‍सटाइल मार्केट में 10 मंजिली इमारत में आग, 40 से अधिक दमकलकर्मी मौके पर, कोई हताहत नहीं

सूरत। सूरत के सरोली इलाके में रघुवीर टेक्‍सटाइल मार्केट में स्थित एक 10 मंजिली इमारत में मंगलवार को सुबह आग लग गई। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर 40 से अधिक दमकलकर्मियों ने काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरोली इलाके के बड़े कपड़ा बाजार रघुवीर कॉम्‍प्‍लेक्‍स में आग लगने से कई दुकानें जलकर नष्‍ट हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए शहर भर से दमकल की 60 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और हाइड्रोलिक की मदद से ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों की मानें तो सुबह करीब चार बजे उन्‍हें आग लगने की जानकारी मिली। आग कपड़े होने के कारण तेजी से फैली। यह एक बड़ा बाजार क्षेत्र है जहां व्‍यापारी ने अपनी दुकानों में बिना सिले और सिले हुए कपड़े रखते हैं। अभी कुछ ही दिन पहले इस बाजार के एक इमारत की चौथी मंजिल पर भी आग लग गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button