ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

Delhi Assembly Election: सीएम केजरीवाल के नामांकन में देरी के पीछे भाजपा का हाथ : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने नामांकन प्रकिया में हो रही देरी पर कहा कि आरओ ऑफिस में 35 उम्‍मीदवार है जो बिना पेपर के नॉमिनेशन करने के लिए बैठे हैं। उनके पास उचित दस्‍तावेज नहीं है। वे जोर दे रहे हैं जब तक कि उनके कागजात पूर्ण और नामांकन दाखिल नहीं होते हैं, वे सीएम केजरीवाल को नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं देंगे। इन सबके पीछे भाजपा का हाथ है।

इधर एएनआइ के द्वारा मिली ताजा जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से अभी तक नामांकन नहीं दाखिल कर पाया है। केजरीवाल अभी भी रिटर्निंग ऑफिसर के पास वह बैठकर इंतजार कर रहे हैं। उनके पास टोकन नंबर 45 है। उनसे पहले कई निर्दलीय नामांकन के लिए पहुंच चुके हैं इस कारण वहां काफी भीड़ हो चुकी है। ऐसे में सभी को इंतजार करना पड़ रहा है।

बता दें कि सोमवार को भी अरविंद केजरीवाल नामांकन के लिए निकले थे मगर वे समय रहते नहीं पहुंच सके थे इस कारण वह नामांकन मंगलवार को दाखिल कर रहे हैं। कजरीवाल नामांकन दाखिल करने अपने माता-पिता के साथ आए थे। हालांकि कुछ देर बाद ही उनके माता-पिता वहां से निकल गए।

बाहर जाते समय जब वह मीडिया से मुखातिब हुए तब वह बोले अंदर काफी भीड़ है नामांकन दाखिल करने में काफी समय लगेगा। इसलिए हम जा रहे हैं। वहीं जाते-जाते उन्‍होंने अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को और बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया।

इस बार दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव 2020, आठ फरवरी को होने वाले हैं और मतगणना 11 फरवरी को होगी। नामांकन के लिए मंगलवार को आखिरी तारीख है इसलिए नामांकन दाखिले के लिए काफी भीड़ जमा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button