ब्रेकिंग
Varanasi News: गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन-शराब की पार्टी; वायरल वीडियो के बाद 5 युवक गिरफ्तार Patna Crime News: तेज प्रताप यादव के आवास से MacBook और iPhone चोरी, PA मोतीलाल राय के खिलाफ FIR दर्... Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में रूह कंपाने वाली वारदात; घर के झगड़े और उपेक्षा ने एक नाबालिग को ... Nalgonda News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना; एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड...
देश

दिल्ली में छाया घना कोहरा, कम विजिबिलिटी के चलते 22 ट्रेनें लेट व 5 फ्लाइट्स डायवर्ट

नई दिल्लीः पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर का कहर जारी है। दिल्ली में बुधवार को तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी गई। दिल्ली में घना कोहरा छाया होने के कारण यातायात पर भी इसका असर पड़ा है। दिल्ली में आज सुबह का तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में घना कोहरा है और विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होने के कारण करीब 22 ट्रेनें लेट हैं और कुछ देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी कोहरा बरकरार रहेगा और थोड़ा दिन चढ़ने पर ही यह छटेगा।

5 उड़ानें डायवर्ट
दिल्ली हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण आज दिल्ली हवाई अड्डे से 5 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। विस्तारा एयरलाइंस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली और जाने वाली फ्लाइट्स प्रभावित होने की संभावना है। वहीं Indigo ने भी कहा कि बागडोगरा, बेंगलुरु, दिल्ली, लखनऊ और पटना में विजिबिलिटी कम होने के कारण संचालन प्रभावित हुआ है।

देरी से चल रही ट्रेनें
विजिबिलिटी कम होने के कारण जहां सड़कों पर गाड़ियां रेंगते हुए चल रही हैं। वहीं घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाले ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली करीब 22 ट्रेनें लेट हैं। देरी से चलने वाली ट्रेनों में अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button