ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

गोंडा में तीस से अधिक यात्रियों से भरी नाव डूबी, टीचर का शव बरामद-कई लापता

गोंडा। उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में सरयू नदी में मंगलवार को एक तीस से अधिक सवार यात्रियों की नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि पीपे के पुल से टकराने के बाद नाव डूब गई। घटना में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, टीचर का शव बाहर निकाला गया है। पुलिस के मुताबिक, राहत व बचाव कार्य जारी है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई कि कितने लोग डूबे हैं।

ये है पूरा मामला 

मामला उमरी थानाक्षेत्र के एली परसौली के निकट घाघरा व सरयू नदी का है। बताया जा रहा है कि तीस से अधिक यात्री नाव में सवार होकर अयोध्या जिले के कैथी गांव से गोंडा के एली परसौली आ रहे थे। तभी नाव नदी पर बने पीपे के पुल से टकरा गई। घटना में नाव डूब गई। इस दौरान नाव में सवार कई यात्री डूबने लगे। इनमें से कुछ लोग निकल लिया गया, जबकि कई लापता हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से प्राथमिक विद्यालय ऐलीपरसौली डीह पर तैनात अध्यापक संदीप गुप्ता का शव बाहर निकाला।  मृतक रुदौली, अयोध्या निवासी है। एसओ ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि राहत व बचाव कार्य जारी है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई कि कितने लोग डूबे हैं। वहीं, डीएम डॉ नितिन बंसल ने बताया कि नाव में करीब 25 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। ज्यादातर लोग खुद या ग्रामीणों की मदद से बाहर निकल चुके हैं। चार लोगों के डूबे होने की आशंका है। शिक्षक का शव बरामद हुआ है। तीन अन्य लोगों की तलाश प्रारंभिक सूचना के आधार पर की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button