ब्रेकिंग
3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया, संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति की हालत नाजुक CM नायब सिंह सैनी से मिले हरियाणा-पंजाब के कलाकार, 'नशा मुक्त प्रदेश' के संकल्प को मिला कला का साथ चाईबासा में फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, हिरासत में नाबालिग एशिया के सबसे गर्म सूर्यकुंड में लगा मकर संक्रांति का मेला, सैकड़ों लोगों ने लगाई डुबकी जमशेदपुर में टुसू मेले का आयोजन, लोगों को किया गया पुरस्कृत मोरहाबादी मैदान में नमो पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई कार्रवाई को बाबूलाल मरांडी ने बताया पुलिसिया गुंडागर्दी, तो झामुमो... पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड क्षेत्र में फिर दिखा कातिल हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने कि... देवघर के मधुपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री हफीजुल अंसारी की भूमिका पर ... झारखंड में सवर्ण आयोग की मांग, भाजपा नेता ज्योतिरिश्वर सिंह बने संयोजक
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, मुख्यमंत्री के गृह नगर सहित चार एसपी बदले..

भोपाल। मध्य प्रदेश में उज्जैन, नीमच ,बैतूल और दतिया जिले के एसपी बदल दिए गए हैं। गृह विभाग के अपर सचिव अन्नू भलावी की ओर से तबादला सूची का आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि 12 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। उज्जैन के एसपी सचिन कुमार शर्मा को मध्य प्रदेश भवन दिल्ली में अतिरिक्त आवासीय आयुक्त बनाया गया है। नीमच के एसपी अमित तोलानी को भी हटा दिया गया है। दतिया एसपी प्रदीप शर्मा को उज्जैन ट्रांसफर किया गया है।

सिद्धार्थ चौधरी को बटालियन छिंदवाड़ा में भेजा गया है। उज्जैन डीआईजी अनिल कुमार शर्मा का प्रमोशन होने के बाद उन्हें जबलपुर का आईजी बना दिया गया है। खरगोन के डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी बिसबल इंदौर रेंज बनाया गया है और उनको नई जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अरविंद कुमार सक्सेना को आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना ,विनीत खन्ना आर आर एस परिहार को मुख्यालय में ही नई जिम्मेदारियां दी गई है। इसके साथ ही डीआईजी रीवा मिथिलेश शुक्ला को आईजी बटालियन ग्वालियर और आईजी भोपाल अनुराग शर्मा को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है।

Related Articles

Back to top button