ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

प्रवीण तोगडिय़ा का विवादित बयान, कहा-मक्का मदीना भी हमारे पुरखों का था

गोंडा: हिन्दू रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में गोण्डा पहुँचे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मक्का मदीना भी उनके पुरखों का था। उनके बाप दादा वहीं रहते थे। भारत अकेले ही नहीं मेरे बाप का था बल्कि अमेरिका, रसिया, जापान व मक्का मदीना भी मेरे बाप का था…। यही नहीं उन्होंने भड़काऊ बयान देते हुए मीडिया से कहा कि गोंडा, बहराइच के लोगों को जागने की जरूरत है नहीं तो यह अरबिस्तान बन जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र का कानून नेहरू-लियाकत समझौता का हिंदुओं की रक्षा का विफलता का सर्टिफिकेट है। तोगडिय़ा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय तय हुआ था कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार होगा तो भारत खड़ा होगा और अगर भारत मे मुसलमानों पर अत्याचार होगा तो पकिस्तान खड़ा होगा। लेकिन 70 साल से किसी ने इसपर आवाज क्यों नहीं उठाई।

नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने उठाई थी क्या? नहीं, अटल बिहारी बाजपेयी व नरेंद्र भाई मोदी ने उठाई थी क्या, नहीं उठाई थी। राष्ट्र का कानून क्यों बनाना पड़ा क्योंकि भारत सरकार ने पाकिस्तान के हिन्दुओं की रक्षा नहीं की इसीलिए राष्ट्र का कानून भारत सरकार के नेहरू लियाकत समझौता के अंतर्गत हिंदुओं की रक्षा का विफलता का सर्टिफिकेट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button