ब्रेकिंग
आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ... 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व... जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग 'दायरा' में आएंगी नजर; पि... सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेम... अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO पर आज लगेगी अंतिम मुहर: चंदा चोरी विवाद के बाद प्रशासनिक सुधार, रेस मे...
देश

5 साल में केजरीवाल की संपत्ति 1.3 करोड़ बढ़ी, जानिए अब कितनी Property के मालिक हैं CM

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने से पहले उन्हें करीब 6 घंटे तक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रतीक्षा करनी पड़ी। उन्हें 45 नंबर का टोकन लिए इंतजार करते देखा गया। बता दें कि केजरीवाल ने नामांकन में जो हलफनामा जमा किया है उसके अनुसार उनके पास 3.4 करोड़ रुपए की संपत्ति है और 2015 से इसमें 1.3 करोड़ का इजाफा हुआ है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता के पास 57 लाख रुपए की नकदी और FD है जो कि साल 2015 में 15 लाख थी।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ (VRS) के तौर पर सुनीता केजरीवाल को 32 लाख रुपए और एफडी मिले बाकि उनका बचत धन है। मुख्यमंत्री के पास नकदी और एफडी 2015 में 2.26 लाख रुपए की थी जो 2020 में बढ़कर 9.65 लाख हो गई। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति के मूल्यांकन में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि केजरीवाल की अचल संपत्ति 92 लाख रुपए से बढ़कर 177 लाख रुपए हो गई। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि 2015 में केजरीवाल की जितनी अचल संपत्ति थी, उसके भाव में बढ़ोतरी के कारण यह वृद्धि हुई है।

बता दें कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी नेताओं ने दावा किया कि अधूरे कागजात के साथ आए 35 उम्मीदवारों ने हंगामा किया और कहा कि जब तक वह लोग नामांकन नहीं भर लेते तब तक मुख्यमंत्री को नामांकन नहीं भरने देंगे। AAP ने इस सबके पीछे भाजपा की साजिश बताई। वहीं उम्मीदवारों का कहना था कि मुख्यमंत्री जब निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो उससे पहले 44 उम्मीदवारों को नामांकन के लिए टोकन दिया जा चुका था। केजरीवाल का टोकन नंबर 45 था लेकिन वह सीधे निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में चले गए थे जिसके बाद हंगामा और नारेबाजी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button