ब्रेकिंग
Police Smaran Divas Jharkhand: रांची समेत पूरे राज्य में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, कर्तव्य के दौ... Ranchi Rare Snake Rescue: रांची में हरियाणा के युवक से दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, अंतरराष्ट्रीय... Palamu Crime News: पलामू में दुर्गा पूजा से लौट रही महिला का अपहरण कर हत्या, धान के खेत से मिला शव— ... Deoghar Sindoor Khela News: देवघर में बंगाली परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया सिंदूर खेला, महिलाओं ... BJP Mission 2029 Jharkhand: झारखंड में कमल खिलाने के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नित... Ranchi PPK College NCC News: रांची के पीपीके कॉलेज में निलंबित एनसीसी यूनिट को बहाल कराने की मांग ते... Koderma Murder Case: अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, झोलाछा... Haryana Congress Campaign: हरियाणा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को मिलेगी रफ्तार, AICC ने नियुक्त ... Panchkula Thar Stunt Action: सोशल मीडिया पर रील्स के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, पंचकula पुलिस ने ... Panipat Crime News: पानीपत टोल प्लाजा के पास युवक के पैर में मारी गोली, ऑटो का इंतजार कर रहे शख्स पर...
देश

कड़ाके की ठंड में SC के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं, आज CAA पर होनी है सुनवाई

नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (NRC) और एनपीआर के विरोध में मंगलवार देर रात कुछ महिलाएं सुप्रीम कोर्ट के सामने धरने पर बैठ गई हैं। महिलाएं अदालत के बाहर मौन प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच, सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। महिलाओं के हाथ में CAA, एनआरसी के विरोध में पोस्टर्स भी हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट आज नागरिकता संशोधन के विरोध और समर्थन वाली 140 याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर तथा न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने केंद्र को विभिन्न याचिकाओं पर नोटिस जारी किया था और पीठ संभवत: 132 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इन याचिकाओं में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और कांग्रेस नेता जयराम रमेश की याचिकाएं भी शामिल हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को मंजूरी दी थी जिससे यह कानून बन गया था।

उपराज्यपाल ने प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से आंदोलन वापस लेने की अपील की। बैजल ने शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल से सात सात लोगों के प्रतिनिधिमंडल से राजनिवास में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के कारण दक्षिणी दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले एक महीने से अधिक समय में आवागमन बंद है जिसके कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजमर्रा के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैजल ने लोगों से आग्रह किया कि लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रदर्शन को समाप्त कर लें। इस मुलाकात के दौरान प्रदर्शनकारी इस बात पर सहमत हो गये हैं कि स्कूली बसों को गुजरने का रास्ता दिया जाएगा। एंबुलेंस आने जाने के लिए पहले से ही रास्ता दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल तासीर अहमद ने यूनीवार्ता को बताया कि प्रतिनिधिमंडल में दबंग दादियों के नाम से मशहूर बिलकिश, सरवरी और नूर उन निशा के अलावा अमीरा, सोबराब और मुकेश सैनी ने बैजल से मुलाकात की है। इसमें से एक महिला की उम्र नब्बे साल है।

अहमद ने बताया कि सीएए के खिलाफ कल उच्चतम न्यायालय में सुनवायी है। न्यायालय के फैसले के बाद आगे की कार्य योजना तैयार की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने सीएए वापस लेने और एनआरसी नहीं कराये जाने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन बैजल को सौंपा है। इस दौरान दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव, दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में दिन-रात प्रदर्शन चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। प्रदर्शन के चलते मथुरा रोड को नोएडा से जोड़ने वाली कालिंदी कुंज मार्ग बंद है जिससे आसपास के लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा मथुरा रोड पर दिनभर जाम लगा रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button