ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
मध्यप्रदेश

श्री श्रीविद्याधाम में सजेगा फूल बंगला, बास्केटबाल काम्प्लेक्स में होगा भगवती दीक्षा समारोह

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के आयोजन 18 फरवरी को होंगे। इसमें चार युवा जैन भगवती दीक्षा लेंगे। इसके साथ ही गुरु मां आनंद मूर्ति की प्रवचनमाला का समापन होगा। इसके साथ ही तिलक नगर में कीर्तन महोत्सव का आयोजन और गुणीजन संगीत समारोह का आयोजन भी होगा।

– गुरु मां आनंद मूर्ति की चार दिनी प्रवचनमाला का समापन अभय प्रशाल रेसकोर्स रोड पर होगा। अंतिम दिन प्रवचन सुबह 8 से 10 बजे तक रामायण :अद्वैत वेदांत और भक्ति का समन्वय विषय पर होगा।

– चार जैन युवा बास्केटबाल परिसर में सुबह 8 बजे जैन भगवती दीक्षा लेंगे। इस घड़ी के साक्षी बनने के लिए सैकड़ों समाजजन आयोजन स्थल पर जुटेंगे। मुमुक्षु इस मौके पर साधु वेशभूषा धारण करेंगे। उन्हें नया नाम मिलेगा।

– भगवान राम का कीर्तन तन-मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। इस ऊर्जा की अनुभूति अगर आप करना चाहते हैं तो अखिल भारतीय कीर्तन प्रसारक मंडल के कीर्तन महोत्सव में सुबह 9.30 बजे आप तिलक नगर में पहुंच जाएं। इसमें ग्वालियर, सातारा, बारामती, मुंबई के कीर्तनकार प्रस्तुति देंगे।

– श्री महालक्ष्मी उपासना मण्डळ द्वारा अच्युतानंद तीर्थ स्वामी का 71वां पुण्यतिथि उत्सव 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें रविवार सुबह 10.30 बजे सामूहिक श्रीसूक्त सहस्त्रावर्तनाभिषेक किया जाएगा। सोमवार को सुबह 9 बजे से श्री गुरु पादुका पूजन-अभिषेक, महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे श्री दुर्गा सप्तशती पाठात्मक हवन व पूर्णाहुति के साथ उत्सव का समापन होगा।

– दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर इंदौर का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे से संतोष सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इसमें मनोनीत अध्यक्ष सतीश जैन, कार्याध्यक्ष सुनील जैन, सचिव अरविंद जैन एवं कोषाध्यक्ष आरके जैन शपथ ग्रहण करेंगे।

– ख्यात संगीतकारों की सधी हुई प्रस्तुति सुनने का मौका आपको गुणीजन संगीत समारोह में मिलेगा। पंचम निषाद संगीत संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में शाम 6.30 बजे साउथ तुकोगंज स्थित जाल आडिटोरियम में होगा। इसमें शास्त्रीय गायन गौतम काळे और अर्पणा केळकर का होगा।

– एयरपोर्ट रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर मंदिर का प्रकाशोत्सव माघ माह की गुप्त नवरात्र पर फूल बंगले में माता के दर्शन शाम 7 बजे होंगे। फूल बंगले में 13 किस्मों के 10 क्विंवट फूलों का उपयोग होगा। फूल बंगले का निर्माण वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button