ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

देशसेवा के लिए तैयार आरक्षक, बुनियादी प्रशिक्षण में कौशल दिखा जीते अवार्ड

ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षा परेड समारोह शनिवार को परेड स्थल सहायक प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर के महानिरीक्षक सूर्य प्रकाश तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों की दीक्षा परेड का निरीक्षण किया तथा शपथ दिलाई। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक तथा प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। परेड के दौरान प्रशिक्षणार्थियों का प्रदर्शन, टर्नआउट एवं जोश सराहनीय था। पूरे बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोत्तम कैडेट चुने गए, जिनको मुख्य अतिथि ने ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया।

समारोह के पूर्व 75 प्रशिक्षणार्थियों को योग्य अनुदेशकों द्वारा 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें आउटडोर विषय हथियारों का प्रशिक्षण, खेलकूद तथा इनडोर प्रशिक्षण के विषय जैसे भारतीय संविधान, शासकीय सेवा से संबंधित विभिन्न नियम, मानवाधिकार, सूचना का अधिकार, समाज कल्याण, कानून व्यवस्था, व्यक्तित्व विकास व मानव व्यवहार व कंप्यूटर में प्रशिक्षित किया गया।

नाम- मुख्यालय- अवार्ड

    • भवानी शंकर चौहान- क्षेत्रीय मुख्यालय तुरा- आलराउंड प्रथम
    • आशिक खान- क्षेत्रीय मुख्यालय मणिपुर- आलराउंड द्वितीय
    • ब्रजेश कुमार- क्षेत्रीय मुख्यालय पानीसागर- फायरिंग में सर्वोत्तम
    • पदमा राम- क्षेत्रीय मुख्यालय कोरापुट- शारीरिक दक्षता में सर्वोत्तम
  • पदमा राम- क्षेत्रीय मुख्यालय कोरापुट- ड्रिल में सर्वोत्तम

Related Articles

Back to top button