ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

सम्मान और रीति-रिवाज से नहीं किया मां का अंतिम संस्कार, बेटे के खिलाफ FIR, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक लड़के को इस लिए FIR दर्ज की क्योंकि उसने अपनी मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से नहीं किया। हालांकि यह मध्यप्रदेश का ऐसा पहला मामला है।

दरअसल, यह मामला भोपाल के पास स्थित गुनगा थाना क्षेत्र का है। गुनगा टीआई अरुण शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को गांव की ही रहने वाली 80 साल की तुलसी बाई का निधन एक बीमारी के चलते हो गया था। लेकिन मां की मौत के बाद बेटे जगदीश ने हिंदू रीति रिवाजों से अपनी मां का अंतिम संस्कार न करते हुए गांव के पास जंगल में एक गड्ढे में जाकर दफना दिया। गांववालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी और तुलसी बाई की हत्या का शक भी जताया।

गुनगा टीआई अरुण शर्मा ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए तुलसी बाई के शव को गड्ढे से खोद कर निकाला गया और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद मृतका का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार भी करवाया गया।

अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे
टीआई के मुताबिक, क्योंकि गांववालों ने बेटे पर हत्या का शक जताया था इसलिए बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि मां की मौत के बाद उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने अपनी मां को जंगल में एक गड्ढे में दफना दिया था।

सामान्य तरीके से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आय कि तुलसी बाई की मौत सामान्य रूप से हुई है, जिससे उसके बेटे की बेगुनाही को भी साबित किया जा सका। लेकिन क्योंकि बेटे ने अपनी मां के शव को उचित सम्मान नहीं दिया था इसलिए बेटे जगदीश के खिलाफ IPC की धारा 297 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button