ब्रेकिंग
Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क... Khajuraho Jawari Temple News: छतरपुर के 11वीं सदी के जवारी मंदिर में फिर जुड़ेगा भगवान विष्णु की मूर... श्रीलंका में गूंजा धार के बाग प्रिंट का डंका, शिल्पकार डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच प... Indore Mhow Murder Case: टीवी सुधारने में देरी पर इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या, कोर्ट न... Twisha Sharma Case: सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले का मुकदमा भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने का किया... Kuno National Park Cheetah Death: कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक KNG22 की गोली मारकर हत्या मामले में... Ujjain Mystery Death Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में पश्चिम बंगाल की महिला का फंदे से लटका मिला शव, ...
देश

बंगाल में आधार कार्ड का नया विकल्प दूंगी, यहां NRC नहीं लागू होगा: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया की राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों के आधार कार्ड निष्क्रिय किए जा रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण लाने से पहले ऐसा साजिश के तहत किया जा रहा है, लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगी. ममता बनर्जी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह बंगाल को आधार कार्ड का नया विकल्प देंगीं. उन्होंने ये भी वादा किया कि बंगाल में एनआरसी को लागू नहीं होने दिया जाएगा.

ममता बनर्जी से मीडिया से बातचीत में कहा कि बंगाल में लोकसभा चुनाव से पहले इतने आधार कार्ड क्यों निष्क्रिय किए जा रहे हैं. खासतौर से मतुआ समुदाय के साथ ऐसा हो रहा है. हजारों नाम हटाए जा रहे हैं, आखिर इन लोगों की प्लानिंग क्या है. क्या यहां ये डिटेंशन कैंप बनाना चाहते हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि जिस मतुआ समुदाय के साथ ये किया जा रहा है वह खेतों में काम करने वाले गरीब मजदूर लोग हैं.

Related Articles

Back to top button