ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

रांची में जल्द खुलेगा एक और मेडिकल कॉलेज, लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है शिलान्यास

 चंपई सोरेन सरकार झारखंड की जनता को एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। दरअसल, राजधानी रांची में एक और मेडिकल कॉलेज कांके प्रखंड स्थित नगड़ी में खुलेगा। जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा।

लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है शिलान्यास
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन हस्तांतरित किए जाने के बाद इसका शिलान्यास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की कोशिश लोकसभा चुनाव से पहले इस मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की है। रांची में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर चालू वित्तीय वर्ष में ही बजट प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में भी इस कॉलेज के लिए राशि का प्रावधान किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले सीएम चंपई ने गिरिडीह में जरूरतमंद परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया। सीएम ने जिले के 17,860, बोकारो के 8,973 एवं धनबाद के 8,608 जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित ‘अबुआ आवास योजना’ के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह में अपने सम्बोधन में कहा कि यह झारखंड वासियों के लिए विडंबना है कि यहां का कोयला देश को रोशन कर रहा है लेकिन इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में लोग आज भी कच्चे मकान अथवा झुग्गी-झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बीच जाकर उनकी स्थिति और रहन-सहन को समझने का प्रयास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सोच और किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए इन सभी वर्ग-समुदायों के आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक व्यवस्था को हमारी सरकार मजबूत करने का पूरा प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button