ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

‘कांग्रेस के युवराज ने मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कहा’, राहुल गांधी पर जमकर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, ”कांग्रेस के युवराज कहते हैं कि काशी और यूपी के युवा ‘नशेड़ी’ हैं। यह कैसी भाषा है? अब वे अपनी हताशा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर निकाल रहे हैं। युवा यूपी के लोग विकसित राज्य बनाने में जुटे हैं।”

काशी के साथ पूर्वांचल के विकास को गति देंगे ये प्रोजेक्ट्स
पीएम मोदी ने कहा, “आप सभी इतनी बड़ी संख्या में आए हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं ये दृश्य हमें गदगद कर देता है। आप लोगों के परिश्रम से आज काशी को नित्य नूतन बनाने का अभियान लगातार जारी है। आज भी यहां 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। ये प्रोजेक्ट्स काशी के साथ-साथ पूर्वांचल के, पूर्वी भारत के विकास को गति देंगे।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “कल रात मैं सड़के के रास्ते बाबतपुर से BLW गेस्ट हाउस आया हूं। कुछ महाने पहले जब मैं बनारस आया था तो फुलवरिया फ्लाईओवर का लोकार्पण करके गया था। बनारस में ये फ्लाइओवर कितना बड़ा वरदान बना है ये साफ दिखाई देता है। पहले अगर किसी को BLW से बाबतपुर जाना होता था तो लगभग 2-3 घंटे पहले घर से निकल जाते थे…जितना समय फ्लाइट से दिल्ली जाने में नहीं लगता था उससे ज्यादा फ्लाइट पकड़ने में लग जाता था। एक फ्लाइओवर ने ये समय आधा कर दिया।”

10 साल में बनारस के विकास की स्पीड भी कई गुना बढ़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते 10 साल में बनारस के विकास की स्पीड भी कई गुना बढ़ी है….यहां आने से पहले मैं बनास डेयरी प्लांट में गया था। वहां मेरी अनेक पशुपालक बहनों से बातचीत भी हुई है। किसान परिवारों की इन बहनों को 2-3 साल पहले हमने स्वदेशी नस्ल की गीर गाय दी थीं। मकसद ये था कि पूर्वांचल में बेहतर नस्ल की स्वदेशी गायों को लेकर जानकारी और बढ़े, किसान-पशुपालकों को फायदा हो।

बहनें लखपति दीदी भी बन रही
उन्होंने कहा, ”आज यहां गीर गायों की संख्या 350 के करीब तक पहुंच चुकी है…संवाद के दौरान बहनों ने मुझे ये भी बताया कि पहले जहां सामान्य गाय से 5 लीटर दूध मिलता था, अब गीर गाय 15 लीटर तक दूध देती है। एक गाय तो 20 लीटर तक दूध देती है…इससे इन बहनों को हर महीने हजारों रुपये की अतिरिक्त कमाई हो रही है। इसके कारण हमारी ये बहनें लखपति दीदी भी बन रही हैं।”

Related Articles

Back to top button