ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
धार्मिक

मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है इस तेल का दीपक, माघ पूर्णिमा पर अवश्य जलाएं

शास्त्रों में माघ पूर्णिमा तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस व्रत को करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन खास तौर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-पुण्य करने का भी खास महत्व है। इस बार माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की आराधना करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और कोई भी इच्छा अधूरी नहीं रहती। माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान इस खास तेल का दीपक जलाना चाहिए। जिससे वो आकर्षित होकर सदा आपके अंग-संग रहें।

माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उनके समक्ष अलसी के तेल का दीपक जलाएं। अलसी का दीया जलाना बहुत ही शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती, साथ ही संकटों से मुक्ति मिलती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के समक्ष अलसी का दीपक जलाने से धन आगमन के स्रोत बनने लगते हैं। कर्जों से मुक्ति मिलती है और शत्रु भय का नाश होता है।

माघ पूर्णिमा के दिन अलसी का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे भी जलाना चाहिए। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है। इससे महालक्ष्मी आपकी तरफ आकर्षित होंगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

माघ पूर्णिमा के दिन अलसी के बीजों को मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें और पूरी विधि-विधान से पूजा करें। फिर इसे घर अथवा दुकान की तिजोरी या धन स्थान पर लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

Related Articles

Back to top button