ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
खेल

Ind vs NZ: पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन की तेज पारी, इंडिया ए ने न्यूजीलैंड में दर्ज की बड़ी जीत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम साल के पहले विदेशी दौरे के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी पहले ही न्यूजीलैंड में पहुंच चुके हैं और इंडिया ए की तरफ से सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। इंडिया ए की टीम ने तीन अनाधिकारिक वनडे सीरीज के मुकाबले की शुरुआत जीत के साथ की है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल कर इंडिया ए ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के बाद पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन की बेहतरीन पारी ने टीम को आसान जीत दिलाई। न्यूजीलैंड इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 230 रन पर ही ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की टीम के तरफ से रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। कप्तान टॉम बयॉस ने 47 रन की पारी खेली। सिराज ने 6.3 ओवर में 33 रन देकर तीन जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन चमके

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज में जगह बनाने वाले संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। पृथ्वी ने 35 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 48 रन की पारी खेली। सैमसन ने 21 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के जमाते हुए आतिशी 39 रन बनाए।

संजू और पृथ्वी को न्यूजीलैंड दौरे पर मौका

ओपनर शिखर धवन के चोटिल होकर न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने के बाद पृथ्वी को वनडे में जबकि संजू को उनकी जगह टी20 टीम में मौका दिया गया है। मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button