ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
विदेश

गर्लफ्रेंड कुत्तों की तरह करती है व्यवहार, फिर भी मुझे प्यार है, सामने आई एक अनोखी लव स्टोरी

Love don’t judge इसका परफेक्ट उदाहरण इस कपल ने सेट किया है। इस शख्स का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड कुत्तों की तरह व्यवहार करना पसंद करती है। वह घर ही नहीं ब्लकि बाहर भी इसी तरह से चलती है। अमेरिका में रहने वाली 21 वर्षीय जेना ने बचपन से ही ‘पपी प्ले’ नाम का गेम खेलना शुरू कर दिया था और वो इसे आज भी खेलती है। उन्होंने इसका खुलासा लव कांट जज नाम के यूट्यूब चैनल पर किया।

मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, जेना ने कहा, ‘मैं अपनी मां से कहा करती थी कि वो मेरे साथ मिलकर कुत्तों संग खेलें, ताकि मैं भी कुत्तों की तरह महसूस कर पाऊं। मेरे माता-पिता हमेशा मुझे कहते थे कि मैं इस सबको करना कब बंद करूंगी लेकिन मैं कभी ऐसा नहीं कर पाई।’

जेना अपने 30 साल के बॉयफ्रेंड लोरेंजो के साथ रहती हैं। लारेंजो का कहना है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से काफी प्यार है, चाहे वह कैसा भी व्यवहार करती हैं। हालांकि इस लोगों ने उनकी आलोचना भी की है।

लोरेंजो कहते हैं, ‘जब हम लोगों के बीच होते हैं, तब कई बार शर्मिंदगी महसूस होती है। अगर एक लड़की कुत्ते की तरह व्यवहार करती है, तो क्या वो अजीब चीज है? मुझे ये अजीब नहीं लगता। मुझे उस पर ध्यान देना पसंद है, जब भी वो चाहती है। उसे सुरक्षित महसूस कराना और सबसे जरूरी उसे खुश देखना।

जेना ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘जब मैंने पहली बार लोरेंजो को इस बारे में बताया, तो वो बिल्कुल नहीं शरमाया। उसे ये ठीक लगा। फिर मुझे क्या करने की जरूरत थी। ‘ हालांकि सोशल मीडिया पर जेना को खूब ट्रोल किया जाता है।

इस पर जेना कहती हैं, ‘मैं जानती हूं कि मैं किसी को ठेस नहीं पहुंचा रही। मैं मुसीबत में नहीं हूं। मैं बस इंटरनेट पर अपने तरीके की जिंदगी दिखा रही हूं और जिस पर लोग अपनी राय दे रहे हैं। कुत्तों के पार्क में जाना मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है। मुझे लगता है कि लोरेंजो सबसे अच्छा मालिक है। वो मेरी देखभाल करता है। मैं शेल्टर में मौजूद खुद को सबसे खुशनसीब पेट महसूस करती हूं।’

Related Articles

Back to top button