ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
मध्यप्रदेश

केमिस्ट से 1 करोड़ मांगने के आरोप में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज, MLA बनते ही छा गए थे मीडिया में

रतलाम: विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कड़ाके की ठंड में बाइक से भोपाल पहुंचने वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एक मेडिकल स्टोर संचालक ने एक करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। संचालक ने वीडियो जारी कर कमलेश्वर डोडियार पर आरोप लगाया है। वहीं, मामला सामने आने के बाद कमलेश्वर डोडियार ने आरोपों से इंकार किया है।

 मिली जानकारी के अनुसार रतलाम के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ अवैध वसूली सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल बाजना के एक केमिस्ट ने सैलाना विधायक पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। मामले में जांच के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

केमिस्ट तपन राय ने वीडियो जारी कर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप लगाए थे। केमिस्ट का कहना है कि विधायक उन्हें डरा और धमका रहे हैं कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उन्हे क्षेत्र में नहीं रहने देंगे। केमिस्ट यह वीडियो खासा वायरल हुआ था।

Related Articles

Back to top button