ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा; कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार, परीक्षा केंद्र निरस्त कानपुर-इंदौर जू के बीच होगा अनोखा एनिमल एक्सचेंज: हिप्पो सतीश इंदौर का मेहमान बनेगा, शेरनी वीरा आएगी... बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, 20 साल से ISI के इशारे पर कर रहा था काम अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा
मध्यप्रदेश

भंडारी ब्रिज पर फायनेंस कंपनी के मैनेजर को टक्कर मारकर फुटपाथ पर जा चढ़ी कार

इंदौर। एमजी रोड़ थाना क्षेत्र स्थित भंडारी ब्रिज पर बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। कार चालक ने भागने के चक्कर में कार फुटपाथ पर चढ़ा दी। बाइक सवार को सिर में चोट आई है। कार को क्षतिग्रस्त अवस्था में जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गांधीनगर निवासी आदर्श गोपाल सोलंकी को अस्पताल में भर्ती करवाया है। आदर्श फायनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। गुरुवार रात दोस्त को कुलकर्णी का भट्टा छोड़कर घर जा रहा था। भंडारी ब्रिज पर कार ने टक्कर मार दी। कार चालक आदर्श की बाइक करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। चालक ने भागने की कोशिश की और कार को फुटपाथ पर चढ़ा दी।

लोडिंग की टक्कर से चालक की मौत

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में विनय गोस्वामी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे लोडिंग वाहन ने टक्कर मारी थी। विनय का अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, विनय कैट रोड़ पर घायल अवस्था में मिला था। राहगीरों ने उसे अस्पताल भिजवाया। छह दिन बाद विनय की मौत हो गई।

हादसे में घायल छात्र की मौत

इंदौर। काटी (धार) निवासी अनिल मंडलोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। 17 वर्षीय अनिल चितावद में रहता था। वह प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। चार दिन पूर्व गंधवानी के पास हादसा हुआ था। उसका एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button